Adityapur Police Criminal taken on the road: कुख्यात अपराधी संतोष थप्पा का खौफ़ मिटाने पुलिस ने पैदल सड़कों पर घुमाया

Adityapur: आदित्यपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा लॉटरी धंधेबाज और सरकारी जमीन लूट कर बेचने का सरगना संतोष थप्पा के खौफ को मिटाने पुलिस ने आरआईटी थाना क्षेत्र में उसे पैदल मार्च कराया है। इससे पूर्व बीते सोमवार 2 सितंबर की रात उसे पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़े:Adityapur: आदित्यपुर पुलिस को सफलता को कुख्यात अपराधिक गुड्डू पांडे को हथियार के साथ दबोचा

अपराधी संतोष थापा को आदित्यपुर रोड नंबर 4 में पैदल घूमती पुलिस

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रिपल मर्डर समेत अन्य अपराधी घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराध कमी संतोष थप्पा को शुक्रवार को पुलिस मीडिया के समक्ष प्रेस वार्ता का प्रस्तुत करेगी। इससे पूर्व बड़े ही नाटकीय अंदाज में  आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 4 में आदित्यपुर थाना पुलिस ने अपराधी संतोष थापा को नकाबपोश अवस्था में पैदल घुमाया ताकि इस अपराधी का खौफ मिट सके। सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत सरायकेला जिले को अपराध मुक्त बनाने को लेकर एक्शन प्लान तैयार कर कार्य कर रहे हैं। जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि आदित्यपुर पुलिस ने 1 सितंबर की रात कुख्यात गुड्डू पांडे को आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था उसी के निशानदेही पर संतोष थापा का इनपुट प्राप्त हुआ था जिसे दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर आदित्यपुर लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *