Adityapur Purendra met Pandit Pradeep Mishra: प्रख्यात शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले पुरेन्द्र लिया नगर निगम क्षेत्र के समृद्धि का आशीर्वाद

आदित्यापुर : शुक्रवार को प्रख्यात शिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान पुरेन्द्र ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के खुशहाली के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद प्राप्त किया. 

इसे भी पढ़े :-

Adityapur RJD leaders welcome: राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह -अर्जुन यादव का हुआ भव्य स्वागत ,बोले नेतागण 2024 में राजद को दिलाएंगे जीत ,सरायकेला जिले में राजद सबसे ज्यादा मजबूत VIDEO

 

पुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि पंडित जी के आध्यात्मिक ज्ञान और आशीर्वाद अनुकरणीय हैं. महाराज ने बड़े विनम्रता से जनकल्याण हेतु उन्हें निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि वे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र पर भोलेनाथ से कृपा बरसाने की कामना करेंगे.विदित हो कि प्रख्यात शिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का पांच दिवसीय शिव पुराण कथा कपाली के डाबो में शुक्रवार को संपन्न हुआ. इसमें लाखों की संख्या में देशी- विदेशी श्रद्धालुओं का जुटान हुआ. पंडित जी ने अपने प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं को शिव महात्म से अवगत कराया.

http://Adityapur RJD leaders welcome: राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह -अर्जुन यादव का हुआ भव्य स्वागत ,बोले नेतागण 2024 में राजद को दिलाएंगे जीत ,सरायकेला जिले में राजद सबसे ज्यादा मजबूत VIDEO

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *