आदित्यपुर: आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर-1, शेर पंजाब चौक स्थित बोधी कॉम्प्लेक्स के समीप प्रातः 10:45 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।




















कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गायन से हुआ, जबकि ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गान किया। अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने वीर शहीदों व सीमा पर तैनात जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करना होगा।
समारोह के दौरान समाज के 200 प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों—वरिष्ठ जन, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, भूतपूर्व सैनिक और समाजसेवियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर-2 (रोड नंबर-10) स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष भी ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मुख्य रूप से डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, वीरेंद्र यादव, एस.एन. यादव, रामानंद भक्त, संजय कुमार सिंह, पार्षद धनंजय गुप्ता, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, विनोद कुमार सिंह, मनोज चौरसिया, उदित यादव, अश्वनी कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, एस.डी. प्रसाद, यदुनंदन राम, दिलीप मंडल, संतोष यादव, रमेश ठाकुर, पी.डी. सिंह, बंधु यादव, राजेश्वर पंडित, विमल दास, फौजी शैलेंद्र कुमार, जनार्दन कुमार, संजीव कुमार, भुनेश्वर यादव, सुनील कुमार शर्मा, ओमप्रकाश, आशुतोष गुप्ता, विनोद जायसवाल, अयोध्या गिरी, ऋषि गुप्ता, आर.के. अनिल, प्रभास कुमार झा, मिथिलेश झा, अधिवक्ता संजय कुमार, जवाहरलाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, जे.एल. सिंह, सिमरन मेहरा, विशाल राणा, विवेक राणा, के.एल. यादव, नगीना यादव, राजू सरदार, महादेव महतो, शिवनारायण पंडित, रमाशंकर सिंह, रामेश्वर प्रसाद, जयप्रकाश यादव, सोनू पासवान, राकेश कुमार एवं अखिलेश कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





















