Adityapur: राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आदित्यपुर में बुधवार देर शाम राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर के काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। इस मौके पर एक सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद वक्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया, साथ ही लालू यादव द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रवक्ता कैलाश यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के संयोजक कमलदेव सिंह, प्रदेश महासचिव श्रीराम यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर गोप, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश राय, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, बैजू यादव, राजेश यादव एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।