Adityapur homeopathic clinic open: आदित्यपुर -2 रोड नंबर 24 में खुला डॉ रेनू शर्मा के होम्योपैथिक क्लीनिक का दूसरा ब्रांच

Adityapur: आदित्यपुर-2 अंतर्गत रोड नंबर 24 में होम्योपैथी की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर रेनू शर्मा द्वारा दूसरे क्लीनिक की शुरुआत की गई है। जिसका उद्घाटन बुधवार को पूजा पाठ के बाद किया गया।

Saraikela: चिकित्सक की लापरवाही से नवजात शिशु की गई जान, परिजनों ने सिविल सर्जन से कार्रवाई करने की मांग की

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर रेनू शर्मा ने बताया कि रोड नंबर 24 में प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक ये चिकित्सकीय सुविधा लोगों को प्रदान करेगी। इन्होंने बताया कि जल्द ही इस क्लीनिक में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का भी आयोजन होगा, जहां होम्योपैथी समेत अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी. डॉ रेनू शर्मा ने बताया कि होम्योपैथी में कई जटिल से जटिल एवं असाध्याय रोगों का इलाज संभव है. जरूरत है लोगों को धैर्य एवं विश्वास रखने की. इन्होंने बताया कि लोगों को यहां चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएगी. इस मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार शर्मा, विनीता शर्मा, अजीत कुमार शर्मा ,सपना शर्मा, सौरभ पाठक, रोहित कुमार, सनी कुमार, अजय शर्मा ,अभय मिश्रा समेत अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

http://Adityapur Homeopathy Day: होम्योपैथी डे पर याद किए गए जनक डॉ. सैमुअल हैनीमन

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!