Adityapur RJD Meeting: नगर निगम चुनाव: राजद की अहम बैठक सकला मार्डी का नाम रेस में: गठबंधन न होने पर राजद उतारेगा अपना प्रत्याशी

सरायकेला: आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर आदित्यपुर स्थित कोल्हान कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

ये भी पढ़े:- Saraikela RJD ST Cell President: सकला मार्डी बने राजद सरायकेला–खरसावां एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अनुसूचित जनजाति ज़िला अध्यक्ष सकला मार्डी और जिला अध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक का मुख्य केंद्र चुनावी रणनीति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना रहा। बैठक में आदित्यपुर, कपाली और सरायकेला नगर परिषद क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता महाठबंधन के घटक दलों के साथ आपसी तालमेल बिठाकर चुनाव लड़ना है। हालांकि, पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह भी साफ कर दिया कि यदि गठबंधन में सहमति नहीं बनती है, तो राजद स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरेगा और सकला मार्डी पार्टी समर्थित प्रत्याशी होंगे।

​इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जनार्दन कुमार, राम यादव, बीरेंद्र कुमार, डीएन सिंह, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, करन गोवास्मी, बसन्त हांसदा, ऊषा भारती, विनय पासवान, मन यादव, पिंटू यादव, अनिल कुमार रजक, अर्जुन हांसदा, विशाल बासके और सुनु दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। अंत में बैजू कुमार ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने का आह्वान किया।

http://Saraikela Rjd New District  President: बैजू कुमार बने राष्ट्रीय जनता दल सरायकेला- खरसावां के नए जिला अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *