Adityapur SDO Action: केसरी गैस एजेंसी पर SDO ने की औचक जांच ,दो दिन के भीतर वितरण रसीद दिखाने का अल्टीमेटम; लापरवाही पर लाइसेंस रद्द की चेतावनी

केसरी गैस सर्विस

आदित्यपुर : जिले के आदित्यपुर स्थित केसरी गैस सर्विस एजेंसी में चल रही भारी लापरवाही और सिलेंडर वितरण में धांधली की खबरों पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद, बुधवार को स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश ने दलबल के साथ गैस एजेंसी के मुख्य गोदाम और कार्यालय पर औचक निरीक्षण किया।

चाईबासा में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी, चेंबर ने प्रशासन से की त्वरित हस्तक्षेप की मांग

​दस्तावेजों में हेराफेरी पर भड़के अधिकारी

​जांच के दौरान जब SDO ने पिछले दिनों वितरित किए गए गैस सिलेंडरों की डिस्ट्रीब्यूशन स्लिप (वितरण रसीद) मांगी, तो एजेंसी प्रबंधन उसे दिखाने में विफल रहा। इस घोर लापरवाही पर कड़े तेवर अपनाते हुए अभिनव प्रकाश ने मालिक और प्रबंधकों की जमकर क्लास लगाई। SDO ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर सभी रसीदें कार्यालय में प्रस्तुत की जाएं, अन्यथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।

केसरी गैस
​कालाबाजारी का आरोप

​विदित हो कि मंगलवार को एजेंसी के बाहर 200 से अधिक उपभोक्ता कतारों में खड़े थे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि मोबाइल पर DSC नंबर मिलने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिए गए। स्थानीय लोगों ने सनसनीखेज दावा किया कि रात के अंधेरे में सिलेंडरों से लदा ट्रक गायब कर दिया गया और घरेलू गैस को कमर्शियल उपयोग के लिए ब्लैक मार्केट में खपाया जा रहा है।

​उच्च स्तरीय ऑडिट की मांग

​प्रशासनिक कार्रवाई से परेशान उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है, लेकिन साथ ही मांग की है कि पिछले एक सप्ताह के स्टॉक रजिस्टर का उच्च स्तरीय ऑडिट कराया जाए। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सिर्फ कागजी कार्रवाई न हो, बल्कि कालाबाजारी करने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश कर होम डिलीवरी सुचारु रूप से सुनिश्चित कराई जाए।

http://Adityapur : वार्ड 22 में गेल गैस पाइपलाइन के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन, पार्षद अंजू सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ अभियान; सैकड़ों नागरिकों ने उठाया लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम