Adityapur SDPO flag march: ब्राउन शुगर धंधेबाजो पर नकेल कसने एक्शन में सरायकेला एसडीपीओ

 

 

 

सरायकेला अनुमंडल में नवपदस्थापित एसडीपीओ दिलीप खलखो ने शनिवार को आदित्यपुर एवं आरआईटी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला, आदित्यपुर थाना से मुस्लिम बस्ती तक फ्लैग मार्च में पुलिस बल शामिल रहे।

इसे भी पढ़े:-

Seraikela New SDPO: सरायकेला के नए SDPO ने दिया योगदान , बतायी प्राथमिकता

 

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती पहुंचकर एसडीपीओ ने संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और गतिविधि की भी जानकारी प्राप्त की, इस मौके पर एसडीपीओ दिलीप खालखो ने बताया कि लंबे समय से आदित्यपुर थाना क्षेत्र का मुस्लिम बस्ती ब्राउन शुगर का हब बना हुआ है ,इसे ध्वस्त करने को लेकर विशेष एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है, इन्होंने बताया कि आज बस्ती में छापामारी भी की गई है, इन्होंने बताया कि वैसे अपराधी जो ब्राउन शुगर के गोरख धंधे में संलिप्त हैं अब उनकी गिरफ्तारी के साथ सीसीए लगाकर जिलाबदर किए जाने की पहल की जाएगी।

 

ब्राउन शुगर धंधेबाजो के चल- अचल संपत्ति होंगे ज़ब्त

 

 

एसडीपीओ ने बताया कि ब्राउन शुगर के विरुद्ध मुहिम चलाए जा रहा है, वैसे लोग जो इस धंधे में शामिल हैं ,उनकी गिरफ्तारी करने के साथ उनके चल -अचल संपत्ति को ज़ब्त किया जाएगा, जरूरत पड़ने पर उनके घरों को भी ध्वस्त करने से पुलिस पीछे नहीं हटेगी, इस मौके पर एसडीपीओ के साथ आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा भी शामिल थे।

http://Seraikela New SDPO: सरायकेला के नए SDPO ने दिया योगदान , बतायी प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ