चाईबासा : ठंड के बीच कंबल पाकर बुजुर्गों ने विधायक के प्रति जताया आभार, विधायक ने सदर प्रखंड अंतर्गत हरिला पंचायत के गुंडीपुवा में जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

Chaibasa : विधायक दीपक बिरुवा ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत हरिला पंचायत के गुंडीपुवा गांव पहुंच कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। ठंड में कंबल मिलते ही लोगों के चेहरे खिल गए। 

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : ठंड से राहत दिलाने के लिए रिमझिम बारिश में बुजुर्गों के बीच पहुंचे विधायक दीपक बिरुवा, 330 ग्रामीणों के बीच बांटे कंबल

हालांकि विधायक दीपक बिरुवा इन दिनों बढ़ते ठंड को देखते हुए अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं।

 

 विधायक की सोच है कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए असुरक्षित व्यक्तियों को ठंड से राहत पहुंचाना है। कड़ाके की ठंड में कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे।

 

 इस दौरान गितिलपी, कीड़ीगोट, सिंहपोखरिया, गुंडीपुवा, हरिला गांव के लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। विधायक ने कहा ठंड के बढ़ते मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है। ताकि ठंड से लोगों को राहत दिलाया जा सके। 

 

 

मौके पर लेबोर सिंह आल्डा, तुराम सवैया, ओरदन सवैया, सामू सवैया, प्रभु गोप, सुरेश सवैया, मनचूड़ी आल्डा, चंद्र मोहन देवगम समेत अन्य उपस्थित थे।

http://चाईबासा : ठंड से राहत दिलाने के लिए रिमझिम बारिश में बुजुर्गों के बीच पहुंचे विधायक दीपक बिरुवा, 330 ग्रामीणों के बीच बांटे कंबल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *