Adityapur Theft in a flat: आदित्यपुर के दो फ्लैट में चोरी, चार की संख्या में आए नकाबपोश चोरों ने दिया घटना को अंजाम

Adityapur:आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धीराजगंज के दो अपार्टमेंट में चोरी की घटना व एक अन्य अपार्टमेंट के फ्लैट में चोरी प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जहां चार की संख्या में आए नकाबपोश चोरों ने दो फ्लैट में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़े: Adityapur Theft in officer’s house: सुवर्णरेखा परियोजना के अधिकारी के फ्लैट में लाखों की चोरी, जाने मामला ?

Cctv फुटेज में कैद हुए चोर
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंदू गाछ धीरजगंज स्थित हनुमान टावर अपार्टमेंट और इससे सटे एसडीएस अपार्टमेंट बी में चोरी की घटना व प्रयास को अंजाम दिया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक एसडीएस टावर बी फ्लैट संख्या 502 एवं 504 में लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया है। दोनों फ्लैट बंद पड़े हुए थे। वहीं पास में स्थित हनुमान टावर में फ्लैट संख्या 416 निवासी आशुतोष शुक्ला के घर के दरवाजा को जबरन चोरों के गिरोह ने तोड़ने का प्रयास किया। आशुतोष कुमार के जागने के बाद नकाबपोश चारो चोर वहां से भाग खड़े हुए। इधर घटना के बाद पीड़ित परिवारो आदित्यपुर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की है ।वहीं आदित्यपुर पुलिस को घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को भी उपलब्ध कराया गया है।इधर घटना के संबंध में बताया जाता है कि एसडीएस टावर बी फ्लैट संख्या 504 रश्मि रंजन नंदा उड़ीसा से मंगलवार सुबह 6 बजे वापस लौटे तो पाया कि फ्लैट का दरवाजा टूटा हुआ है और फ्लैट में रखे सोने चांदी के आभूषण गायब हैं जबकि फ्लैट संख्या 502 निवासी भी बाहर गए हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’