Adityapur: संयुक्त युवा संघ ने किया सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का विस्तार: हितेश सिन्हा को जिलाध्यक्ष की कमान, झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता: रवि सिंह चंदेल

संयुक्त युवा संघ

आदित्यपुर: संयुक्त युवा संघ, झारखंड की सरायकेला-खरसावां जिला कार्यकारिणी का विधिवत विस्तार किया गया। आदित्यपुर स्थित होटल मधुबन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम व प्रेस वार्ता के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने हितेश सिन्हा को सरायकेला-खरसावां का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।

​प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने कहा कि झारखंड का युवा आज बेरोजगारी, लाचारी और उपेक्षा से जूझ रहा है। संयुक्त युवा संघ केवल औपचारिकता निभाने वाला संगठन नहीं है, बल्कि राज्य के हर युवा के हक और सम्मान की ढाल है। उन्होंने तेवर दिखाते हुए कहा कि जब-जब युवाओं के भविष्य पर संकट आएगा, संगठन की पूरी फौज सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन के लिए तत्पर मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को अगले 15 दिनों के भीतर जिले की पूर्ण कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया।

संयुक्त युवा संघ

जिम्मेदारी संभालने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हितेश सिन्हा ने कहा कि वे जिले के युवाओं को एकजुट कर उनके शैक्षणिक, रोजगार व अन्य ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा।

संयुक्त युवा संघ

​इस अवसर पर मुख्य रूप से रंजय सिंह, शुभम सिंह, सोपन, राहुल सिंह, चतुर्भुज सिंह, गौतम दुबे सहित संगठन के कई अन्य प्रमुख सदस्य और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला पुलिस की कार्रवाई

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में सिगरेट व नकदी बरामद थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, प्रतिबंधित सामग्री के कारोबार पर कसा शिकंजा

रांजाबुरु खदान आंदोलन

22 दिन बाद रांजाबुरु खदान का आंदोलन स्थगित, प्रशासन को 5 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम, एसडीओ-बीडीओ की पहल पर ग्रामीणों से वार्ता के बाद बनी सहमति, स्थानीय रोजगार और 18 प्रभावित गांवों के विकास समेत कई मांगें प्रमुख