Adityapur Ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का धुआंधार जनसंपर्क, महिलाओं ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन, “साइकिल पंप” छाप के पक्ष में एकजुट हुए मतदाता, विकास और ईमानदारी के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में बिरेंद्र

वार्ड 17

​आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 17 से प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान की खास बात यह रही कि इसमें वार्ड की प्रबुद्ध महिलाओं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह बिरेंद्र यादव के पक्ष में नजर आने लगा है।

Adityapur Bjp News: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत, ​नगर में भाजपा की सरकार बनाना समय की मांग, बागी उम्मीदवारों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई: आदित्य साहू

वार्ड17

​मातृशक्ति का मिला रहा अभूतपूर्व सहयोग

अभियान के दौरान महिलाओं की टोली ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने बिरेंद्र कुमार सिंह यादव की कार्यकुशलता और सेवा भाव की जानकारी दी और ‘साइकिल पंप’ (क्रम संख्या 5) पर मुहर लगाने की अपील की। महिलाओं के इस उत्साह ने जनसंपर्क अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की है।

​विकास और जनसेवा ही मुख्य लक्ष्य

मतदाताओं को संबोधित करते हुए बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा, “वार्ड की जनता का यह अपार प्रेम और विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मेरा संकल्प वार्ड संख्या 17 को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करना और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करना है।” उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि वार्ड के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति के लिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
​वोट की अपील बिरेंद्र यादव ने मतदाताओं से विनम्र अपील की है कि क्रम संख्या 5 पर स्थित साइकिल पंप छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में भागीदार बनें। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Adityapur Ward 19: नगर निगम चुनाव: वार्ड-19 से अनुप्रिता रमण ने पेश की सशक्त दावेदारी, ‘बल्ला’ छाप के साथ मैदान में उतरीं एकमात्र महिला प्रत्याशी, वार्ड-19 को सर्वश्रेष्ठ बनाने का किया वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का धुआंधार जनसंपर्क, महिलाओं ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन, “साइकिल पंप” छाप के पक्ष में एकजुट हुए मतदाता, विकास और ईमानदारी के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में बिरेंद्र