Adityapur Ward 22 News: वार्ड 22: ‘अलमीरा छाप’ के साथ चुनावी मैदान में अंजू सिंह, विकास और सेवा के संकल्प के साथ मांग रही हैं वोट,पति संजीव सिंह ‘बबुआ’ के सेवा कार्यों पर मिल रहा भारी जन समर्थन

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 22 में चुनावी पारा चढ़ गया है। यहाँ से प्रत्याशी अंजू सिंह ने अपनी महिला समर्थकों के साथ गुरुवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान उन्होंने मतदाताओं से क्रमांक संख्या 1 पर स्थित ‘अलमीरा छाप’ पर वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्हें स्थानीय जनता का व्यापक समर्थन मिलता दिखा।

Adityapur Bjp News: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत, ​नगर में भाजपा की सरकार बनाना समय की मांग, बागी उम्मीदवारों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई: आदित्य साहू

वार्ड 22
​4 साल की सेवा बनाम चुनावी दावे

प्रत्याशी अंजू सिंह के पक्ष में उनके पति और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह उर्फ बाबा सिंह ने मोर्चा संभाला हुआ है। उन्होंने पिछले चार वर्षों में किए गए अपने सेवा कार्यों को जनता के बीच रखा। उन्होंने बताया कि:

* ​स्वास्थ्य सेवा: कोरोना महामारी के दौरान वार्ड में लगातार टीकाकरण कैंप लगवाना और अटल मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

* ​इंफ्रास्ट्रक्चर: एस-टाइप कॉलोनी की मुख्य सड़क, जो 4 साल से लंबित थी, उसे पत्राचार और अधिकारियों पर दबाव बनाकर 2025 में कालीकृत सड़क के रूप में तब्दील कराया।

* ​नागरिक सुविधाएं: वार्ड में हाई मास्क लाइट लगवाना, आधार कार्ड सुधार कैंप, वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड जैसे सरकारी लाभ घर-घर पहुँचाए।

* ​पेयजल और स्वच्छता: भीषण गर्मी में टैंकरों की व्यवस्था और वर्षों से जाम सीवरेज की सफाई को प्राथमिकता दी।

​महिला सशक्तिकरण पर जोर

अंजू सिंह ने महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना के फॉर्म भरवाने और उनके अधिकारों के लिए काम करने का संकल्प दोहराया। संजीव सिंह ने दावा किया कि उनकी लगातार सक्रियता ही इस चुनाव में उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। वार्ड की जनता उनके द्वारा किए गए जमीनी कार्यों पर मुहर लगाते हुए आशीर्वाद जरूर देगी।

http://Adityapur Ward 17:आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में अमित सिंह ने विकास के वादों के साथ पेश किया चुनावी संकल्प पत्र , बुनियादी सुविधाओं को बनाया मुख्य एजेंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का धुआंधार जनसंपर्क, महिलाओं ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन, “साइकिल पंप” छाप के पक्ष में एकजुट हुए मतदाता, विकास और ईमानदारी के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में बिरेंद्र