Adityapur Ward 34 news: आदित्यपुर वार्ड 34: समाजसेवी संजय कुमार और रिंकी देवी ने बांटे 200 जरूरतमंदों को कंबल, वार्ड 34 से भावी प्रत्याशी रिंकी देवी ने जनसेवा से किया शंखनाद

आदित्यपुर : क्षेत्र में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में राहत कार्यों की मुहिम तेज हो गई है। रविवार को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार और उनकी धर्मपत्नी रिंकी देवी ने पहल करते हुए लगभग 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया।

Adityapur JMM News: आदित्यपुर में झामुमो का दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो की जयंती पर महा-कंबल वितरण कार्यक्रम : सांसद जोबा माझी रहीं मौजूद, गणेश महाली बोले- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बढ़ा रहे हैं ‘गुरुजी’ के सपनों को आगे

आदित्यपुर
​संजय कुमार और रिंकी देवी लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि सेवा ही उनका मुख्य संकल्प है। इस दौरान संजय कुमार ने आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर अपनी भावी योजनाओं का भी खुलासा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ड संख्या 34 के महिला आरक्षित होने के कारण उनकी पत्नी, रिंकी देवी इस क्षेत्र से भावी प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगी।

आदित्यपुर​रिंकी देवी ने इस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की समस्याओं को करीब से समझना और उनका समाधान करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे सामाजिक कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के लिए नगर निगम चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

http://Adityapur Blanket Distribution: आदित्यपुर: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को मिली राहत, वार्ड 18 में हुआ कंबल वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत