Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के सरगर्मी के बीच वार्ड 9  की प्रत्याशी राखी मार्डी ने खुद के ‘प्रेमी संग फरार’ होने की खबरों को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है। शुक्रवार को आरआईटी थाने पहुंचकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कहीं फरार नहीं हुई थीं, बल्कि चुनावी कार्यों और व्यय कोषांग में हिसाब देने में व्यस्त थीं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को विरोधियों द्वारा रची गई एक गहरी चुनावी साजिश करार दिया है।

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 03 में अनिल प्रसाद को बस्तीवासियों का जोरदार समर्थन


​पति की भूमिका पर उठाए सवाल

​राखी मार्डी ने अपने पति राकेश मार्डी पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। राखी के अनुसार:उनके और उनके पति के बीच पिछले 6 महीनों से संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। पति को उनका चुनाव लड़ना पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने समर्थकों पर अनर्गल आरोप लगाए।राखी ने दावा किया कि उनके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है, जिसका विरोध करने पर उन्हें इस तरह बदनाम किया जा रहा है।

​समर्थकों को मिली जान से मारने की धमकी

​प्रत्याशी ने बताया कि उनके समर्थक प्रेमचंद मार्डी और प्रस्तावक राघव बेसरा को उनके पति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे शनिवार से अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की विधिवत शुरुआत करेंगी और जनता के बीच जाकर विरोधियों के झूठ का पर्दाफाश करेंगी।

​पुलिस में मामला दर्ज

​राखी मार्डी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर आरआईटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव के समय उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, इस ड्रामे ने वार्ड 9 के चुनावी मुकाबले को और अधिक दिलचस्प बना दिया है।

http://Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *