सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच सोमवार को वार्ड संख्या 23 से पूर्व पार्षद जूली महतो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भारी संख्या में समर्थकों के साथ सरायकेला अनुमंडल कार्यालय पहुँची जूली महतो ने जोश और आत्मविश्वास के साथ चुनावी रण में अपनी दावेदारी पेश की।
Adityapur: कल्पनापुरी मनोकामना दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया प्रतिष्ठा दिवस
विकास के दम पर जनता के बीच जाने की तैयारी
नामांकन के पश्चात मीडिया से बात करते हुए जूली महतो ने कहा कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट के कार्यों को धरातल पर उतारने का ईमानदारी से प्रयास किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार उनका लक्ष्य वार्ड 23 को आदित्यपुर का ‘सर्वश्रेष्ठ वार्ड’ बनाना है।
स्थानीय मुद्दे और जनता का भरोसा
जूली महतो ने विश्वास जताया कि जनता बाहरी हवा के बजाय स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रहने वाले प्रतिनिधि को ही प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा:
”जनता ने मेरा पिछला काम देखा है। हमने वार्ड के विकास मॉडल को प्राथमिकता दी है और इसी आधार पर हम वोट की अपील करेंगे। वार्ड वासियों का स्नेह और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”नामांकन के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर जीत का संकल्प दोहराया। इस नामांकन के साथ ही वार्ड 23 में चुनावी मुकाबला अब और भी दिलचस्प हो गया है।








