Aditypur NSMCH Farewell Vice Principal: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के वाइस प्रिंसिपल रिटायरमेंट पर विदाई समारोह आयोजित

Adityapur:आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के पास स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शनिवार को अस्पताल के वाइस प्रिंसिपल नवीन कुमार सिन्हा के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अस्पताल के चैयरमैन मदन मोहन सिंह, डायरेक्टर विभा सिंह, अस्पताल के प्रिंसिपल के एन सिन्हा, अस्पताल मैनेजर के के सिंह, सोसाइटी चैयरमेन मृत्युंजय झा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल नवीन सिन्हा के रिटायर्ड होने पर केक काटकर समारोह मनाया गया। साथ ही पुष्प एवं सॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इन्होंने कहा कि तकरीबन 30 वर्षों से यह मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए हैं। काफी खट्टे मीठे अनुभव प्राप्त हुए।इन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ से सकारात्मक रूप से कार्य कर आगे बढ़ाने की बातें कहीं ।इस दौरान अस्पताल के चैयरमैन मदन मोहन सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति वाइस प्रिंसिपल एन के सिन्हा को अगले दो महीने बाद डायरेक्टर एकेडमिक्स का पद दिया जाएगा।

वार्ड 19

Adityapur ward 19: आदित्यपुर वार्ड 19 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद प्रत्याशी संजय बउआ ने की पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब ‘ब्लैक बोर्ड’ चुनाव चिह्न के साथ घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, स्थानीय लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद