राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, उपायुक्त व एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षणk

Jamshedpur (जमशेदपुर): माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। राष्ट्रपति के आगमन एवं कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने करनडीह स्थित जाहेर स्थल, एयरपोर्ट परिसर तथा प्रस्तावित रूट लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Adityapur News:राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रशासन का कड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाओ अभियान में दुकानदारों का भारी नुकसान

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने माननीय राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा, सम्मान, गरिमा और अनुशासन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को रूट लाइन क्लियरेंस, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा बलों की तैनाती राष्ट्रपति प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एयरपोर्ट परिसर के निरीक्षण के क्रम में आगमन एवं प्रस्थान से संबंधित सभी औपचारिकताओं को राष्ट्रपति सचिवालय एवं सुरक्षा एजेंसियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया गया। वहीं रूट लाइन निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने को कहा गया।

करनडीह स्थित जाहेर स्थल पर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं आपातकालीन प्रबंधन को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं राष्ट्रपति प्रोटोकॉल के अनुरूप होनी चाहिए।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के हर पहलू की गहन समीक्षा की जा रही है। प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

 

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, डीटीओ, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी), जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित विद्युत, अग्निशमन, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

http://Saraikela District Administration Alart: राष्ट्रपति का NIT दौरा: सरायकेला प्रशासन अलर्ट, आकाशवाणी चौक से NIT गेट तक हटेगा अतिक्रमण

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज