सरायकेला परिसदन में AISMJWA का जिला कमिटी विस्तार कार्यक्रम आयोजित

Saraikela (सरायकेला) : सरायकेला के परिसदन में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, AISM JWA की जिला कमिटी का विस्तार किया गया. कार्यक्रम में कोल्हान प्रभारी अजय कुमार महतो शामिल हुए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गोलोक बिहारी ने की, जबकि जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान, महासचिव संतोष साहू और कार्यकारी अध्यक्ष सुमन मोदक मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व आयुक्त घायल पत्रकार से मिले

कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व जिला अध्यक्ष दिवंगत सुदेश कुमार के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई, जिसमें उनके आत्मा की शांति की कामना की गई। इसके बाद एसोसिएशन के संजय मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

जिला कमिटी का विस्तार

जिला कमिटी के विस्तार के लिए चार उपाध्यक्ष, एक संगठन सचिव, तीन सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी और कार्यकारणी सदस्यों का चयन किया गया। इन पदाधिकारियों को निम्नलिखित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

  • उपाध्यक्ष: सचिन मिश्रा, बाबू गोराई, कांग्रेस महतो, परमेश्वर शव
  • संगठन सचिव: खगेंद्र चंद्र महतो
  • सचिव: कल्याण पात्रो, फनी भूषण टुडू, संजय सतपथी
  • कोषाध्यक्ष: दीपक महतो
  • प्रवक्ता: सुधीर गोराई
  • सोशल मीडिया प्रभारी: नवीन प्रधान
  • कार्यकारणी सदस्य: 11 सदस्य

एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करे

मौके पर जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान ने कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों पर संगठन का पूर्ण भरोसा है और वे अपने जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और नए कीर्तिमान हासिल करेंगे. AISM JWA पत्रकार हित में लड़ाई लड़ती रहेगी और अपने मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करती रहेगी.

इसे भी पढ़ें : http://AISMJWA के लातेहार अध्यक्ष बने रूपेश अग्रवाल और महासचिव बने मुबारक