चांडिल ट्रांसपोर्टर के लापता होने से आक्रोशित लोगों ने NH-33 किया जाम, टायर जलाकर विरोध

CHANDIL: चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरीगोडा निवासी ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो के मंगलवार से लापता होने और कोई सुराग नहीं लगने से आक्रोशित लोगों ने बुधवार सुबह एनएच 33 हाईवे को जाम कर दिया है। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया है।

NH-33 जाम होने की सूचना पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचे जाम हटाने का प्रयास कर रही है. गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट वेलफेयर से जुड़े दिलीप महतो मंगलवार दोपहर 1:00 बजे से टाटा हाईवे होटल से लापता है. इधर मामले को लेकर चांडिल पुलिस द्वारा लगातार लापता व्यवसायी दिलीप महतो के बरामदगी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *