Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The News24 LiveThe News24 Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • Home
    • State
      • Bihar
      • Jharkhand
      • Orissa
    • Local
      • Chaibasa
      • Chakradharpur
      • Jagnnathpur
      • Jamshedpur
      • Kharswan
      • Novamundi
      • Seraikela-Kharsawan
      • Adityapur
      • Chandil
    • India
    • Business
    • Election
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Special Report
    The News24 LiveThe News24 Live
    Home»#Local»Chaibasa»डेविड सागर मुंडा के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा
    Chaibasa

    डेविड सागर मुंडा के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा

    By 30/03/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

     

     

    Chaibasa : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कल से शुरू हो रहे अंतर जिला अंडर -19 (एलिट ग्रुप) कुछ क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई है।

    इसे भी पढ़े:-

    वासुदेव सुन्डी के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम अंडर-14 क्रिकेट टीम की घोषणा

     चक्रधरपुर के डेविड सागर मुंडा को टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि चाईबासा निवासी तथा हाल ही में बी सी सी आई अंडर-16 विजय मर्चेट ट्राफी खेलकर लौटे साकेत कुमार सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर 27 मार्च से शुरू हुए कैंप एवं दो ट्रायल मैचों में प्रदर्शन के आधार पर आज संपन्न हुए सीनियर चयन समिति की बैठक में टीम को अंतिम रुप दिया गया है। 

     

    चयन समिति की बैठक में जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह के अलावे विमलेश नाग, मो० तारिक, टीम के कोच प्रणय कुमार एवं मैनेजर तेजनाथ लकड़ा उपस्थित थे। महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि चयनित टीम कल 31 मार्च को अंतर जिला अंडर -19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बोकारो रवाना होगी।

     

     पूरी टीम इस प्रकार है :-

    1. डेविड सागर मुंडा (कप्तान) 

    2. साकेत कुमार सिंह (उपकप्तान) 

    3. अनिस कुमार दास 

    4. आमर्त्य चौधरी 

    5. आशीष कुमार सिंह 

    6. मोईब अब्बास (विकेटकीपर) 

    7. ह्रितिक सेठ 

    8. वरुण कुमार सिंह 

    9. गौरव सिंह 

    10. महावीर मुखी 

    11. सत्यम सिंह 

    12. क्रिश अग्रवाल 

    13. रोहित बरजो 

    14. यश राज 

    15. अमित राज सिंहदेव 

    कोच: प्रणय कुमार 

    मैनेजर: तेजनाथ लकड़ा 

     

     

    ज्ञातव्य हो कि जे एस सी ए अंतर जिला अंडर -19 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम को धनबाद, सिमडेगा, लोहरदगा एवं गिरिडीह के साथ ग्रुप बी में रखा गया है जिसके सारे मैच बोकारो में खेले जाएंगे। पश्चिम सिंहभूम का पहला मैच 1 अप्रैल को धनबाद से, दूसरा मैच 2 अप्रैल को सिमडेगा से तीसरा मैच 4 अप्रैल को लोहरदगा से तथा अंतिम लीग मैच 5 अप्रैल को गिरिडीह से खेला जाएगा। 

     

    टीम यदि सुपर डिवीजन के लिए क्वालीफाई करती है तो सुपर डिवीजन के मुकाबले 7 एवं 8 अप्रैल को राँची में खेले जाएंगे।

    http://वासुदेव सुन्डी के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम अंडर-14 क्रिकेट टीम की घोषणा

    chaibasa news jharkhand jharkhand news Sports west singhbhum
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

      Related Posts

      Adityapur Nisha Upadhyay Bhajan: एमआईजी मैदान में निशा उपाध्याय और कृष्णमूर्ति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, काली पूजा भजन संध्या में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने भक्ति रस में डुबोया

      22/10/2025

      संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

      22/10/2025

      सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनाई रंगगोली, जताया संस्कृति से जुड़ाव

      22/10/2025
      © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.