Adityapur Arms Seized Arrested: हथियार के साथ चार गिरफ्तार: ऑटो से कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, आदित्यपुर पुलिस ने जयप्रकाश उद्यान के पास की गई घेराबंदी

Adityapur (आदित्यपुर) : सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए संभावित आपराधिक घटना को विफल कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने चार युवकों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

आदित्यपुर क्राइम:
                                  बरामद हथियार

सरायकेला Police Action: आदित्यपुर फायरिंग कांड का खुलासा: पुलिस ने दो शूटरों को दबोचा, हथियार और कारतूस बरामद ​पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग

​योजना बनाते दबोचे गए अपराधी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने जयप्रकाश उद्यान के समीप घेराबंदी की, जहां एक नीले रंग के ऑटो में चार संदिग्ध सवार थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया।

आदित्यपुर क्राइम

​बरामदगी और पहचान

पुलिस की तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी धीरज कुमार उर्फ छोटू साव के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। वहीं, शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव के पास से 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस मिले। अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा कुमार और वी. रमेश आनंद के रूप में हुई है। ये सभी आदित्यपुर-1 क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो को जब्त कर लिया है और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस सफल छापेमारी दल में थाना प्रभारी विनोद तिर्की, सुनील कुमार सिंह, महेश उरांव और धर्मराज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

http://Adityapur News:आदित्यपुर: नकाबपोश अपराधियों ने कोरियर बॉय को बनाया निशाना, पिस्तौल सटाकर नकदी और पार्सल की छिनताई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत