पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ का हुआ वार्षिक आम सभा, कमेटी का हुआ गठन

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा आज सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हॉल टाउन क्लब में दोपहर 12 बजे हुई. वार्षिक आम सभा में सचिव द्वारा संघ के कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया गया. जिसमें सारे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया. वार्षिक आम सभा के उपरांत 2023 से 2026 के के सत्र की कमेटी का चुनाव भी किया गया.

सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने निम्नलिखित नामों को मनोनीत करके उन्हें चयनित किया. पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष उद्योगपति व समाजसेवी मुकुंद रुंगटा को चयनित किया गया. वही महासचिव पद पर बसंत खंडेलवाल को चयनित किया गया. सुनील शर्मा संघ के कोषाध्यक्ष बनाए गए. उपाध्यक्ष पद पर जहांगीर आलम, नरेंद्र नाथ पांडे, जयदेव चंद्र त्रिपाठी, राकेश कुमार बुधिया को चयनित किया गया. सह सचिव के पद पर सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, अनंत लाल विश्वकर्मा, अर्पित खिरवाल एवं मनीष शर्मा को चयनित किया गया. कार्यकारिणी सदस्य के लिए ज्वेल गगराई, ईशान चौबे, हर्ष शर्मा, भूपेश बालमूचू, नितेश कुमार सिंह, देवेंद्र पांडे एवं सूरज तिउ को मनोनीत करके सर्वसम्मति से चयनित किया गया.

संघ के संरक्षक के तौर पर नंदलाल रूंगटा, राजकुमार शाह एवं दीपेंद्र प्रसाद साहू को सर्वसम्मति से पदासीन किया गया. संघ के सचिव ने यह भी बताया की 13वें पदमाबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मार्च माह के आखिरी सप्ताह को की जाएगी. अंत में जयदेव चंद्र त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप