चोरी की नीयत से कंपनी में घुसे असामाजिक तत्वों ने सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला, दो गंभीर रूप से घायल

Gamhariya: गम्हरिया थाना अंतर्गत टाटा स्टील लोग प्रोडक्ट कंपनी के वेदता डम्प क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों के उद्देश्य से पहुंचे असामाजिक तत्वों द्वारा डम्प पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया. इस दौरान मो अजमुद्दीन व वी शिफ्ट प्रभारी सुरक्षा पदाधिकारी संजय बिरूआ घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल मो अजमुद्दीन का इलाज टीएमएच में चल रहा है.
मामले को लेकर कंपनी के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी जयंत कुमार मोहंती ने गम्हरिया थाना में आठ नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *