सरायकेला :अबैध रूप से बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर ज़ब्त, चालक फ़रार

सरायकेला: जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा स्वर्णरेखा नदी से अबैध रूप से बालू ले जा रहे दो अबैध बालू लदा ट्रैक्टर को तिरुलडीह थाना की पुलिस ने  जब्त किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनो ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गयीं.
रितेश कुमार, थाना प्रभारी,तिरुलडीह
हालांकि दोनों ट्रैक्टर के चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए। मामले की पुष्टि तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि चोरी-छिपे बालू का उठाव किया जा रहा था, जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी, इसी आधार पर करवाई किया गया, उन्होंने बताता की इस संबंध में तिरुलडीह थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अशोक सिंह राघव

Jamshedpur Vikram Udyog: विक्रम उद्योग प्रा.लि. के नए निदेशक बने अशोक सिंह राघव, 700 करोड़ के कारोबारी साम्राज्य की संभालेंगे कमान, दिवंगत कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या के बाद परिवार ने अशोक राघव पर जताया भरोसा