चांडिल: चौका थाना क्षेत्र में एंबुलेंस की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एसडीओ के आश्वासन पर टला

Chandil: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में एंबुलेंस की कमी से हो रही मौत को लेकर युवा अधिकार मंच द्वारा घोषित चांडिल अनुमंडल कार्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एसडीओ रंजीत लोहरा के आश्वासन के बाद टाल दिया गया.

आकाश महतो ,अध्यक्ष , युवा अधिकार मंच
युवा अधिकार मंच ईचागढ़ के अध्यक्ष आकाश महतो के नेतृत्व में गुरुवार से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एसडीओ ऑफिस में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की जानी थी. लेकिन मामले पर गंभीरता दिखाते हुए एसडीओ रंजीत लोहरा ने आश्वासन दिया कि 10 दिन के अंदर चौका थाना क्षेत्र के लिए एंबुलेंस को उपलब्ध कराया जाएग. युवा अधिकार मंच के अध्यक्ष आकाश महतो ने बताया कि विगत दिनों लगातार चौका क्षेत्र में घटित हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु रोकथाम को लेकर 21 दिसंबर को एसडीओ से एंबुलेंस सेवा बहाल किये जाने की मांग की गई थी. जिसकी मियाद 4 जनवरी को खत्म होने के बाद 5 जनवरी से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भूख हड़ताल किया जाना था लेकिन एसडीओ द्वारा आश्वस्त किया गया है कि 10 दिनों में एंबुलेंस सेवा बहाल कर दी जाएगी. 10 दिनों बाद एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर दोबारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की जाएगी. इस मौके पर अध्यक्ष आकाश महतों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मंच के सदस्य मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत