चाईबासा में बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई, झामुमो नेताओं ने किया नमन

चाईबासा, 11 जनवरी : पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के तत्वावधान में शनिवार को चाईबासा के सरनाडीह स्थित मंत्री दीपक बिरुआ के आवासीय कार्यालय प्रांगण में झारखंड आंदोलन के महानायक, राज्य निर्माता और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

Adityapur Shibu Soren Birth Anniversary: शिबू सोरेन और सुनील महतो की जयंती: मिरुडीह में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, गणेश महाली और शकुंतला महाली ने दी शहीद सुनील महतो व दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

चाईबासा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि बाबा शिबू सोरेन का संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी शिक्षा और उनके आदर्श सदियों तक जनमानस को न्याय, स्वाभिमान और संघर्ष की राह पर प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु के विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

चाईबासा

श्री देवगम ने कहा कि शिबू सोरेन (11 जनवरी 1944 – 4 अगस्त 2025) झारखंड के एक प्रमुख आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे, जिन्हें पूरे देश में “दिशोम गुरु” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने आदिवासियों के शोषण के खिलाफ लंबा संघर्ष किया और झारखंड राज्य के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। वे झारखंड के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।

चाईबासा

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला सचिव राहुल आदित्य, दीपक प्रधान, मोहम्मद इकबाल अहमद, लवकिशोर पूर्ति, प्रेम मुंडरी, मोनिका बोईपाई, प्रेम गुप्ता, दुर्गा चरण देवगम और अभिषेक सिंकू ने भी अपने विचार रखे और बाबा शिबू सोरेन के संघर्ष को याद किया।

इस अवसर पर मंजीत हसदा, अर्जुन बानरा, कैसर परवेज, देवेन्द्र बारी, लखन हेंब्रम, सतीश सुंडी, मंगल सिंह तीयू, दुबुलिया बारी, राजू सुंडी, प्रधान गोप, मनोज लागुरी, रिमू बहादुर, नितेश करुवा, बसंती सुंडी, सुमी पूर्ति सिंकू, सुनीता देवगम, सोमवारी नाग, शीला जामुदा, सुखमति बानरा कोड़ा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

http://Adityapur News: आदित्यपुर: नीतेश राज के पिता स्व. नागेंद्र प्रसाद का श्राद्ध कर्म संपन्न, दिग्गज हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत