भारतीय मजदूर संघ मेघाहतुबुरू ने 75 वीं वर्षगांठ पर निकाला तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय वंदे मातरम से गुंजा शहर

Chaibasa:- 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय मजदूर संघ मेघाहतुबुरू के सदस्यों ने किरीबुरू मेघाहातुबुरू शहरी क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली. स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण कर उनकी जीवन को स्मरण कर आजादी के अमृत महोत्सव मनाया.

मेघाहतुबुरू श्रमिक संघ मेघाहतुबुरू एवं खदान मजदूर संघ किरीबुरू यह दोनों भारतीय मजदूर संघ के संगठन ने मोटरसाइकिल से तिरंगा रैली कर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष बोस एवं महापुरुष बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए मोटरसाइकिल रैली करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम धोनी के साथ किरीबुरू एवं मेघाहतुबुरू शहर की परिक्रमा की . इस रैली में शिव शंकर सिंह, जगन्नाथ चातर,अमित झा, प्रताप सेठी, नाजीर लागुरी, संतोष कुमार पंडा, सरगेया अंगारिया, मोहन वोयपायी, अशोक भगत, सुरेश लागुरी आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *