आदित्यपुर में मां भवानी यूथ क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन, 10 हजार मिट्टी की हांडियों से बनेगा भव्य पंडाल

Adityapur (आदित्यपुर)  : आदित्यपुर शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के बीच श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब, 6 एलएफ हरिओमनगर, आदित्यपुर की ओर से पूजा मैदान में पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच पूजा संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता अम्बुज कुमार ने यजमान के रूप में पूजा-अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Adityapur Durga Puja: पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त मोहनलाल राय ने किया भगवती संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

आदित्यपुर में मां भवानी यूथ क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल के भूमिपूजन समारोह में समिति के पदाधिकारी
आदित्यपुर में मां भवानी यूथ क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल के भूमिपूजन समारोह में समिति के पदाधिकारी

20वें वर्ष में खास होगा पूजा पंडाल

समिति के अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने बताया कि इस वर्ष मां भवानी यूथ क्लब अपनी स्थापना के 20वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। स्थापना काल से ही समिति थीम आधारित पंडाल और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से दुर्गोत्सव आयोजित करती आ रही है।

इस बार करीब 10 हजार वर्गफीट क्षेत्र में इको-फ्रेंडली और आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल को खास बनाने के लिए करीब 10 हजार मिट्टी की पकी हांडियों के साथ पुआल, बांस की टोकरियां, ताड़ के पत्ते और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के बांसबेरिया और उलुबेरिया क्षेत्र से आए कुशल शिल्पकारों को दी गई है। समिति के अनुसार पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसका भव्य उद्घाटन दुर्गा पूजा की चतुर्थी या पंचमी तिथि को किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रवेश, निकास, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

पंडाल निर्माण और पूजा की तैयारियों में चेयरमैन हरेंद्र तिवारी, सह-चेयरमैन बीरेंद्र यादव, मुख्य संयोजक रवि प्रकाश ओझा, महासचिव रामाशंकर पांडेय, उज्ज्वल कुमार, संयोजक प्रभुनाथ यादव, विनय झा और पंकज कुमार समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय हैं।

भूमिपूजन में जुटे कई गणमान्य लोग

भूमिपूजन समारोह में हरेंद्र तिवारी, बीरेंद्र यादव, रवि प्रकाश ओझा, समाज विज्ञानी रवींद्र चौबे, प्रभुनाथ यादव, पार्षद नीतू शर्मा, पार्षद अवधेश सिंह, सुनील सिंह, पीएन मौर्या, कांग्रेस नेता सुरेश धारी, दिवाकर झा, मनोज सिंह, अरविंद प्रसाद, रमाशंकर पांडेय, अजय ओझा, अभय झा, राहुल यादव, बीरेंद्र तिवारी, अन्नी अमृता, कमल तिवारी, मिथिलेश श्रीवास्तव, विनय झा, धर्मेंद्र वत्स, पंकज स्वर्णकार, रणजीत साहू, बिश्वमोहन प्रसाद, डीएन सिंह, शंकर दयाल मिश्रा, चंदू मिश्रा, उज्ज्वल पांडेय, दारा सिंह, सरबजीत प्रसाद, राहुल कुमार, विजय झा, सुरेश झा, रामबीचार राय, रवि कुमार, अभिषेक, अरुण, अभिजीत पांडेय, विनोद पांडेय, मन्नू तिवारी, चंद्र भूषण सिंह और अमरनाथ ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

http://Gamharia News:अक्षय तृतीया पर निर्मला ज्वेलर्स की विशेष सौगात: सोने की मेकिंग पर 12% छूट, चांदी पर मेकिंग चार्ज फ्री, गम्हरिया के दुर्गा पूजा मैदान स्थित शोरूम में उमड़ी खरीदारों की भीड़

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में बनेगा अमेरिका का स्वामीनारायण मंदिर, सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब का पंडाल होगा मुख्य आकर्षण, 50 लाख से तैयार होगा पंडाल, पश्चिम बंगाल के कारीगर तराशेंगे शीशे और क्रिस्टल की अद्भुत कलाकृति