Chakradharpur News : चक्रधरपुर में गिरिराज सेना के प्रमुख कमल देवगिरी की अपराधियों ने बम मारकर की हत्या, भाजपा में होने वाले थे शामिल

Chaibasa:- चक्रधरपुर में गिरिराज सेना प्रमुख कमालदेव गिरी की बम मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी. उनके शव को रेलवे अस्पताल में रखा गया है. शाम लगभग 6.45 बजे कमलदेव गिरी पर अपराधियों ने बम मार दिया.

 

बताया जाता है कि भारत भवन के पास से कमल देव गिरी गुजर रहे थे, उसी समय अपराध कर्मियों ने उन पर बम से हमला कर दिया. उसे तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. इस घटना के बाद धड़ाधड़ दुकानें बंद होने लगी है और सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए हैं. तनाव की स्थिति बनी हुई है. सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ चक्रधरपुर कपिल चौधरी मौके पर पहुंच गए हैं और सीआरपीएफ को बुला लिया गया है. कमल देव गिरी इसी माह के अंतिम सप्ताह में भाजपा में शामिल होने वाले थे. इस घटना के बाद पुलिस शहर कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *