जियाडा के खिलाफ जानाक्रोश सभा, बिना ग्रामसभा-आमसभा के जमीन अधिग्रहण नही

Chaibasa :- खूंटपनी प्रखंड अंतर्गत पंडाराशालि चौक में जियाडा के खिलाफ जानाक्रोश सभा का आयोजन किया गया. सभा में प्रभावित इलाका मौजा टाकुरागुटू, गुटूहातु, कोटसोना, बैंका, इलाका के ग्रमीण जनताओं के द्वारा सरकार को अवगत करने का प्रयास किया गया.

 

आंदोलन में खूंटपनी प्रखंड के ग्रमीणों ने पारंपरिक हत्यारों के साथ आंदोलन में भाग लिया और BDO को ज्ञापन सौंपा गया.

 

ग्रमीणों ने कहा कि बिना ग्रामसभा और आमसभा के जमीन अधिग्रहण होने नही दिया जायेगा. आंदोलन के अगवाई कोटसोना के मुंडा चंदन होनहागा, प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, रमेश बोदरा, अजित कंडेयनग, अशोक मुंडारी, रूप सिंह जामुदा, सरदार अमित होनहागा, सकरी दोंगो, सागर तांती, ब्रजमोहन जामुदा, रानी लोहारीं, नरेश पूर्ती, रेंगो पूर्ती, मंगल जामुदा, मुखिया धर्मेन्द्र बोदरा, मुखिया मेंजरी सामड, समाज सेवी दुलु राम कुंकल और खूंटपनी प्रखंड के सभी जनताओं आंदोलन में शामिल थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *