जमशेदपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, ट्रांसपोर्ट संचालक गिरफ्तार

जुगसलाई कफ सिरप बरामद

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। यह कार्रवाई जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय और गोदाम में छापेमारी कर की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट के जरिए अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाइयों को लाकर जमा किया जा रहा है। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई।

illegal lottery – प्रतिबंधित लॉटरी बेचने वाले एक आरोपी को 6 माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, आधे दर्जन से ज्यादा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

छापेमारी के दौरान Onrex Cough Syrup (कोडीन फॉस्फेट युक्त) की कुल 20 पेटी (4796 बोतल) बरामद की गई। इन दवाओं की बाजार कीमत करीब 9.66 लाख रुपये आंकी गई है।

जुगसलाई कफ सिरप बरामद
इस मामले में ट्रांसपोर्ट संचालक शशिकांत मिश्रा (59 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। वह बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गणेश नगर का निवासी बताया गया है।
औषधि निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर जुगसलाई थाना में NDPS Act 1985 एवं Drugs and Cosmetics Act 1940 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जब्त सामान

20 पेटी Onrex Cough Syrup (100ml)
कुल 4796 बोतल

गिरफ्तार आरोपी

शशिकांत मिश्रा (उम्र 59 वर्ष)
निवासी: गणेश नगर, बागबेड़ा, जमशेदपुर

छापेमारी टीम

छापेमारी में जुगसलाई थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे, जिनमें थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

http://प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री चाईबासा में जोरों पर, कालाबाजारी बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *