बंगाल से झारखंड लाया गया अवैध लकड़ी का बड़ा खेप जप्त, कोलकत्ता के तस्कर के विरुद्ध चतरा में मामला दर्ज

Chatra (चतरा) : चतरा में वन विभाग ने छापेमारी अभियान चला कर जयपुर गांव के समीप से 200 पीस अवैध लकड़ी का चौखट लदा ट्रक जब्त किया हैं. जब्त ट्रक को वन विभाग कार्यालय लाया गया.

वन विभाग के द्वारा जब्त की गई अवैध लकड़ी

इसे भी पढ़ें : वन विभाग के कर्मचारी हाथियों को संभाल नही सकता तो नौकरी भी नही करनी चाहिए- ग्रामीण

ट्रक लातेहार से चतरा की ओर आ रहा था. दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल नंबर की लकड़ी का चौखट लदा ट्रक चतरा की ओर आ रहा हैं. सूचना के आलोक में छापेमारी टीम का गठन किया. टीम ने जयपुर गांव पहुंच कर ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं टीम को देख चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि चालान फर्जी है या सही इसके बारे में भी तहकीकात की जा रही है. अगर चालान फर्जी पाई जाती है तो इस संबंध में ट्रक मालिक के खिलाफ वन अधिनियम का मामला दर्ज किया जाएगा.

छापामारी टीम में प्रभारी वनपाल रोहित प्रसाद यादव, कमल किशोर, वनरक्षी अनुज कुमार, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा समेत सदर थाना पुलिस के कई जवान व होमगार्ड जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : http://वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने निकाली साइकिल रैली, वृक्षारोपण कर बांटे फलदार पौधे

होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Saraikela News Peace Committee :होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; 3 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत