सरायकेला: भाजपा नेता गणेश महतो का निधन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

Saraikela: गम्हरिया निवासी भाजपा के वरीय नेता गणेश महतो का मंगलवार रात इलाज के क्रम में निधन हो गया। वे लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे गणेश महतो के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक जताया है।

गौरतलब है कि पूर्व ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष 51 वर्षीय गणेश महतो विगत कुछ दिनों से बीमार थे और उनका जमशेदपुर टीएमएच में इलाज चल रहा था जहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अस्पताल में जाकर उनका हालचाल जाना था। भाजपा नेता के निधन से कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर है। माई कमरिया क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी गणेश महतो के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ