आदित्यपुर: शिव काली मंदिर में सात दिवसीय भगवत कथा का समापन, महाभंडारा में सैकड़ों हुए शामिल

Adityapur: आदित्यपुर हरिओम नगर शिवकाली मंदिर में विगत 11 जनवरी से चल रहे सात दिवसीय भगवत कथा का समापन मंगलवार शाम महाभंडारे के साथ किया गया. जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए
मथुरा से आए कथावचक हिमांशु जी महाराज द्वारा विगत 7 दिनों से रोजाना भगवत कथा प्रसंग का वाचन किया जा रहा था. सातवें और अंतिम दिन इन्होंने श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता प्रसंग का वर्णन किया. जिसे सुन भक्तगण भावविभोर हो उठे. भगवत कथा समापन के अंतिम दिन हिमांशु जी महाराज ने कृष्ण संतति वर्णन, सुदामा चरित्र ,व्यास पूजन समेत अन्य विषयों पर कथा वाचन किया. समापन के उपरांत नृत्य और झांकी भी प्रस्तुत किए गए। कथा समापन के मौके पर अतिथियों का भी स्वागत किया गया .इसमें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह भी शामिल हुए। सात दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महामंत्री मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, विश्व मोहन कुमार, केडी सिंह ,उमेश दुबे ,महामंत्री जतन कुमार, एस वेणुगोपाल, कैलाश पाठक, लक्ष्मीकांत मिश्र, कोषाध्यक्ष मनोज अंगीवास, मीडिया प्रभारी सत्यम भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *