भाजपा दस साल तक देश में सिर्फ जुमला की सरकार चलाई : निरल पुरती

महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी को जीत दिलाने के लिए मझगांव विधानसभा से सबसे बड़ी होगी भागीदारी

Chaibasa : महागठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ लग जायें। हमें इस बार एतिहासिक जीत दिलाना है। इसमें मझगांव विधानसभा की सबसे बड़ी भागीदारी होनी चाहिए। यह बातें मंझारी और कुमारडुंगी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मझगांव विधानसभा के विधायक निरल पुरती ने कहा।

इसे भी पढ़ें :- अबूआ आवास और 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ लाखों परिवार को झारखंड सरकार ने दिया: निरल पूर्ति

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश को झुठ के बल पर 10 साल तक शासन किया है। चुनाव के समय भी 10 साल में किये गये विकास कार्यों को छोड़ कर धर्म, संप्रदाय और मंदिर-मस्जिद करने में लग गई है। कोई भी दस साल देश में शासन करने के बाद अपने काम के बल पर ही वोट मांग सकते हैं। देश की जनता के लिए विकास कार्य किये तो उसके लिए वोट मांगे, लेकिन नहीं भाजपा ने दस साल में सिर्फ जुमला का सरकार चलाया है। भाजपा अब भी अपना नारा दे रहे हैं कि 400 पार लाना है। 300 सांसद के साथ सत्ता में रहने वाली पार्टी ऐसा सांसद में कौन का काम नहीं कर पायी जो अब 400 का नारा देने में लग गई है। जरुर देश में बहुत बड़ा बदलाव का सपना भाजपा देख रही है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक निरल पूर्ती

इसी कारण यह 400 का लक्ष्य रखी है। लेकिन देश की जनता जाग चुकी है। अब भाजपा के झांसे में कोई आने वाला नहीं है। तीन चरण में हुए चुनाव में भाजपा को अपना औकात पता चल गया है। देश का मिजाज भी भाजपा से बदल चुका है। इसलिए महागठबंधन की सरकार भारत में आने वाली है। इसमें सिंहभूम लोकसभा से महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी को भारी बहुत से जीत दिला कर सांसद में भेजना है।

विधायक निरल ने कहा कि इसमें मझगांव विधानसभा की भागीदारी सबसे बड़ी होनी चाहिए। झामुमो समेत महागठबंधन के एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए लग जायें। हर बुथ से महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी को कम से कम 500 वोट दिलाना है। इस मौके पर चन्द्रमोहन बिरुवा, विजय सिंह बारी, मंगल सिह बिरुवा, रौशन पाट पिंगुवा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :- युवा सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डालकर भाजपा ने राज्य के जनता का किया अपमान: निरल पूर्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता