चाईबासा : जिला शतरंज संघ की हुई वार्षिक आमसभा, सीताराम रुंगटा की 104वीं जयंती पर होगा ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ की वार्षिक आमसभा सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हाल टाउन क्लब में की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने की।

इसे भी पढ़े :-

जयंती पर याद किए गए स्व० सीताराम रुंगटा, चिरस्मरणीय रहेगा उनका योगदान : कांग्रेस

बैठक में 25 जून 2023 को कार्यकारिणी सभा के बैठक की कार्यवत संपुष्टि की गई। उसके उपरांत सचिव ने अपने प्रतिवेदन में वर्ष 2023 में की गई संघ की गतिविधियों के बारे में सभा को संबोधित किया। बैठक में या निर्णय लिया गया की जनवरी 2024 से सीताराम रुंगटा रिक्रिएशन हाल में कोचिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। संघ के सचिव ने यह भी बताया कि 21 जनवरी 2024 को 4th नवीन कुमार सिन्हा मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन रैपिड रेटिंग की प्रतियोगिता संत जेवियर बॉयज स्कूल में की जाएगी। यह प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के प्रायोजक नितिन प्रकाश, संरक्षक पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ है।

 

 

बैठक में यहां भी निर्णय लिया गया की 27 दिसंबर 2023 को सीताराम रुंगटा की 104 वीं जयंती में ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यहां आमंत्रित प्रतियोगिता में कुल 6 टीम में हिस्सा लेंगे जिसका चयन सभा के उपरांत किया गया है। सभा में रुंगटा स्टील द्वारा प्रायोजित चेस फॉर एवरीवन टूर्नामेंट के सफल आयोजन में जितने भी मुख्य सदस्य थे उनको सम्मानित किया गया। बैठक में 52 नेशनल जूनियर चेस चैंपियनशिप में चयनित होने के लिए अनिकेत वर्मा को भी सम्मानित किया गया। वार्षिक आमसभा में संघ के सचिव बसंत खंडेलवाल द्वारा वर्ष 2023-24 के आय-व्याय का लेखा जोखा सभा में प्रस्तुत किया गया। बैठक के उपरांत संघ के अध्यक्ष श्री मुकुंद रुंगटा ने सभी सदस्यों को संघ के गतिविधियों को बढ़ाने के लिए बधाई दी।

 

 

इस बैठक में अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा उपाध्यक्ष जहांगीर आलम नरेंद्र नाथ पांडे राकेश बुढीया जयदेव त्रिपाठी सचिव बसंत खंडेलवाल कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, सुशील चौमाल अनंत लाल विश्वकर्मा सुनील रुंगटा सुब्रत त्रिपाठी अर्पित खैरवाल ईशान चौबे पुरुषोत्तम सराफ एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

http://जयंती पर याद किए गए स्व० सीताराम रुंगटा, चिरस्मरणीय रहेगा उनका योगदान : कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *