टाटानगर स्टेशन के पार्सल गेट के समीप ट्रैक पर ठेका मजदूर शव बरामद

Jamshedpur :- टाटानगर स्टेशन के पार्सल गेट के समीप सात नंबर रेल ट्रैक पर शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मृतक की पहचान शिव शंकर कुमार (34) के रूप में हुई है, जो मेकॉन लिमिटेड कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत था.

आशंका व्यक्त की जा रही है कि मालगाड़ी के सामने कूद कर युवक ने आत्महत्या कर ली है. फिलहाल रेल पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक मूल रूप से वैशाली बिहार का रहने वाला था. टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि शव बरामद होने की सूचना मिली है. पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *