चाईबासा में नृशंस हत्या : वृद्ध की गला रेता, पेट भी फाड़ डाला, नग्न कर कुंए में फेंक दिया शव

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थानांतर्गत बड़ारायकमन गांव के जंगल के एक कुंआ में एक दिन पूर्व लापता 62 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में बदमद हुआ है. वृद्ध का शव जिस कुंआ से बरामद हुआ है उसके आसपास खून के छींटे पड़े हैं. जिसे देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :-

टाटानगर स्टेशन के पार्सल गेट के समीप ट्रैक पर ठेका मजदूर शव बरामद

जानकारी अनुसार बड़ारायकमन गांव के 62 वर्षीय सुग्रीव गोप एक दिन पहले खेत से लापता हो गए थे. सुग्रीव के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह से ही सुग्रीव धान काटने के लिए जंगल की ओर गए थे. वहां से वो लापता हो गए. जब शाम तक घर नहीं आए तो सुग्रीव गोप की परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला. सोमवार की सुबह सुग्रीव गोप की पत्नी जब धान काटने खेत में गई, तो खेत के सामने कुएं में सुग्रीव गोप का नग्न शव देखा.

घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई, बड़ारायकमन के ग्रामीण मुंडा मनीष हेम्ब्रम और मानकी राजेन्द्र हेम्ब्रम ने लाश की शिनाख्त की. और घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी.

सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना प्रभारी दिलीप कुमार टुडू दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. कुएं से शव को बाहर निकाला गया. बाहर निकालने से देखा गया कि सुग्रीव गोप का गला रेतकर हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं हत्यारों ने उसके पेट को धारदार हथियार से फाड़ दिया है. जिससे सुग्रीव के अंदरूनी भाग बाहर निकल गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल के आस पास छानबीन की. लेकिन सुग्रीव गोप के कपड़े एवं चप्पल नहीं मिले.

थाना प्रभारी दिलीप कुमार टुड्डू कि माने तो प्रथम दृश्य हत्यारों ने हत्या की घटना को कहीं दूसरे जगह में अंजाम दिया और सच छुपाने की नियत से शव को कुएं में फेंक दिया है. उन्होंने कहा कि पूरा खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगा. थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है, पूछताछ जारी है. जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है.

http://टाटानगर स्टेशन के पार्सल गेट के समीप ट्रैक पर ठेका मजदूर शव बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ