Chaibasa Big News: चाईबासा शहर से भारी मात्रा में हाथी के दांत बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार, देखें video

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर स्थित कुम्हार टोली से गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा वन विभाग के पदाधिकारियों ने 9 पीस हाथी के दांत बरामद किए हैं इस दौरान 5 तस्करों को भी वन विभाग के पदाधिकारियों ने गिरफ्तार किया है.

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो जबलपुर से इनपुट दी गई थी कि हाथी दांत की खरीद फरोख्त होने जा रही है. जिसके आधार पर छापेमारी कर उक्त हाथी दांत बरामद किए गए है. डीएफओ सत्यम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही की जाएगी अभी फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *