चाईबासा : बाइक और बस में हुई भिड़ंत, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Chaibasa : जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामडीह व कोचड़ा के बीच एक अज्ञात बस और बाईक के बीच हुए भीड़त हो गई. इस भिड़ंत में बाईक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : Saraikela Accident Death: भाजपा कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में मौत

मृतक पाकेट से बरामद पहचान पत्र में चाईबासा नीमडीह निवासी सुभम कुमार गुप्ता और रौशन गोप के रूप में हुई है. इधर, टोंटो थाना को सुचना मिलते ही घटना स्थल पहूंच कर मृतक का शव अपने कब्जे में ले लिया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि जगन्नाथपुर होते हुए चाईबासा की ओर जा रही लक्ष्मी बस के साथ बाईक में भीड़त हुई है. लोगों ने बताया कि बाईक पर सवार दोनों युवक चाईबासा से जगन्नाथपुर की ओर तेज रफ्तार से आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में आ गए. दुर्घटना के बाद युवकों की पॉकेट से आईडी कार्ड और लाईसेंस से जानकारी हुई कि दोनों जिओ कंपनी के लिए काम किया करते थे.

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : http://जमशेदपुर : NH-33 में सड़क दुर्घटना में कोलकात्ता के दो पर्यटको की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर चुनाव

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान जारी, मतदाताओं से की अपील: ‘लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें’