Chaibasa: मीरी पीरी के मालिक छठवें पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोबिंद जी का मनाया गया प्रकाशोत्सव, लंगर वरताया गया

Chaibasa:- मीरी पीरी के मालिक छठवें पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोबिंद जी का प्रकाश परब गुरूद्वारा नानक दरबार चाईबासा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। स्त्री सत्संग द्वारा ग्यारह बजे से श्रो सुखननी साहिब का पाठ आरंभ किया गया। जो करीब एक घंटे में सम्पूर्ण हुआ। जिसके बाद स्त्री सत्संग सभा द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने सभी को श्री गुरू हरगोबिंद जी के प्रकाश परब की लख लख बधाईयाँ दी। साहिब श्री गुरू हरगोबिंद जी के प्रकाश परब पर विशेष तरह के लंगर का आयोजन किया जाता है। इसलिए रिवायत के अनुसार लंगर में मिस्से पराठे, आम का आचार, प्याज, दही, लस्सी तथा आम वरताया गया। समूह साध संगत ने प्रेम पूर्वक लंगर का आनंद लिया।

आषाढ़ का महीना भी आरम्भ हुआ। इसके लिए गुरूद्वारा नानक दरबार में शुबह आठ बजे ग्रंथी बलदेव सिंह जी द्वारा बारह माह के पाठ करके आसाढ़ महीना सुनाया गया। इसके उपरांत वाहेगुरू के आगे अरदास की गई कि समूह साध संगत का आषाढ़ महीना सुख शांतिपूर्ण व्यतीत हो। कड़ाह, प्रसाद एवं अल्पाहार वरताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *