बाप ने 2 माह की मासूम बच्ची को पानी रखने के बर्तन में डुबोकर मार डाला, पुलिस ने भेजा जेल

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के नवागांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पति-पत्नी के आपसी विवाद में सनकी बाप ने अपनी 2 माह की मासूम बेटी को घर में रखे तसले (पानी रखने का बर्तन) की पानी में डुबोकर मार डाला.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्यारे बाप हरिराम हेम्ब्रम को हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए झींकपानी थाना प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि बच्ची की मां पहले पति का देहांत होने के कारण अपने देवर हरिराम हेम्ब्रम के साथ शादी कर ली थी, जबकि हरिराम दूसरी शादी करना चाह रहा था. इसी बात को लेकर आए दिन घर में पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. सोमवार शाम को पति हरिराम और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ इसके बाद गुस्से में आकर हरिराम ने अपनी ही 2 माह की बेटी को घर के तसला में रखे पानी में डुबोकर हत्या कर दिया. इसके बाद वह घर से फरार हो गया. घटना की जानकारी होते ही झींकपानी पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचकर बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. रात भर आरोपी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी किया. वही मंगलवार की सुबह को पिता के बारे जानकारी होते ही पुलिस उन्हें गांव के बाहर गिरफ्तार कर लिया है. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा. वही आरोपित पिता को झींकपानी पुलिस कोर्ट भेज कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *