चाईबासा : सामूहिक दुष्कर्म मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में, SP कर रहे हैं मोनिटरिंग

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत पुराना चाईबासा स्थित हवाई अड्डा के पास एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामले में अब तक कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आ चुकी है. रात भर कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की. इस घटना की चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर खुद मोनिटरिंग कर रहे हैं.

बता दें कि पीड़िता शुक्रवार को पुराना चाईबासा एरोड्रम की ओर अपने दोस्त के साथ घूमने गई हुई थी इसी दौरान वहां के 10 युवकों ने युवती का हाथ पकड़ कर खींचते हुए किनारे ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया इस दौरान युवती के विरोध करने पर युवकों ने उसकी मार पिटाई भी की. बारी-बारी से दुष्कर्म करने के बाद युवकों ने पीड़िता को वंही छोड़कर भाग गए. युवती किसी तरह अपने घर पहुंची अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों के साथ मुफ्फसिल थाना पहुंच कर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई. शुक्रवार को ही पीड़िता के शिकायत के बाद थाना प्रभारी के द्वारा चाईबासा सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया. अभी फिलहाल पीड़िता की की स्थिति ठीक नहीं है. पुलिस मेडिकल कराने के बाद पीड़िता को अपने साथ ले गई फिलहाल अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर रखकर पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है. आज कुछ मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा जिसकी तैयारी चल रही है.

इधर, पुलिस ने शुक्रवार की देर रात तक छापेमारी कर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *