चाईबासा की मनदीप कौर की रचित पुस्तक “लव फाॅर ऑल” का हुआ विमोचन

Chaibasa :- किड्ज़ी स्कूल के प्रांगण में “ऑल फॉर लव” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया. अंग्रेज़ी में प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन सिविल जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, डालसा के सचिव राजीव कुमार सिंह और लेखिका मनदीप कौर ने संयुक्त रूप से किया.

इसे भी पढ़ें :- विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर डालसा चाईबासा ने किया कार्यक्रम, दी जानकारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंह ने कहा कि श्रीमती कौर के द्वारा गृहिणी के कर्तव्यों को निभाने के साथ साथ एक स्कूल की प्रिंसिपल के रूप में काम करते हुए इस पुस्तक को लिखना अपने आप में बहुत बड़ी बात है. उन्होंने इस पुस्तक की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी. शहर के जाने-माने उद्योगपति मुकुंद रुंगटा ने भी पुस्तक की सराहना करते हुए इसकी सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी. लेखिका एवं किड्ज़ी की प्रिंसिपल मनदीप कौर ने अपनी पुस्तक के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह एक लव स्टोरी है जो आम लोगों के इर्दगिर्द घूमती है. इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :- http://जिले के विभिन्न प्रखंडों में विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन, प्रधान ज़िला न्यायधीश भी हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम