Chandi Boycott vote: करण महतो हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया लोकसभा चुनाव वोट बहिष्कार का ऐलान, पुलिस कार्यशाली पर खड़े किए प्रश्न

Saraikela : जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राउताड़ा गांव समेत आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने रविवार को स्थानीय हरि मंदिर में बैठक आयोजित कर कारण महतो हत्याकांड आरोपी के गिरफ्तारी नहीं होने पर आगामी लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का ऐलान किया है।

Saraikela:कोल्हान आयुक्त ने मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण, मतदाता पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने चांडिल थाना पुलिस पर भी मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया, स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हुए कई हत्याकांड का उद्वेदन कर पुलिस ने हत्यारो को गिरफ्तार किया है, लेकिन कारण महतो हत्याकांड की गुत्थी पुलिस सुलझाने में पूरी तरह असफल है, इसके अलावा नीमड़ीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अधेड़ महिला के खेतों में हत्या किए जाने के मामले में भी पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं।जो कहीं ना कहीं पुलिस के कमी को उजागर कर रही है। बैठक में रसुनिया,लेंगडीह, सुकसारी, तिरुलडीह, अगुवानडीह, हाथीनादा सही 6 गांवों के ग्रामीण महिला पुरष जुटे थे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगा था आरोप

बीते 6 मार्च को राउताड़ा गांव निवासी करण महतो का शव सड़क से बरामद किया गया था घटना के बाद मृतक के पिता शिवराम महतो ने चांडिल थाना में हत्या आशंका जताते हुए लिखित शिकायत की गई थी, इसके बाद स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हत्या के आरोप लगाए गए थे।

हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस को कोई सबूत नहीं मिल सका है, पूरे मामले पर थाना प्रभारी वरुण यादव द्वारा बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही पुलिस मामले में आगे कार्रवाई करेगी। पुलिस इसे हत्या न मानकर सड़क दुर्घटना मान रही है ,वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में जानकारी नहीं होने की बात कही गई थी।

http://मतदान केंद्रों में मतदानकर्मियों के लिए नहीं है कोई व्यवस्था, महिलाओं को शौचालय तक की भी सुविधा नहीं, सुने मतदान कर्मियों का दर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम