CHANDIL Governor’s Public Meet: राज्यपाल ने रुगड़ी बाजार में ग्रामीणों से किया संवाद चांडिल डैम से विस्थापित 116 गांवो का मुद्दा उठा,लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण

Saraikela (सरायकेला): राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरायकेला-खरसावां जिलान्तर्गत रुगड़ी पंचायत, प्रखण्ड-ईचागढ़ में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनमानस के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं संचालित हैं।

समारोह में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल, उपाधि प्रापकों को उपाधि की प्रदान
राज्यपाल ने कहा कि इन योजनाओं के प्रति राय एवं सुझाव जानने आया हूँ। प्रधानमंत्री जी चाहते हैं कि आप सभी को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले, विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में कोई समस्या हो तो उससे बताएँ ताकि सरकार व प्रशासन को इससे अवगत कराया जा सके और आपकी समस्याओं का निदान होगा.

चांडिल डैम विस्थापित गांव, हाथी ,सड़क का मुद्दा उठा

राज्यपाल के ग्रामीणों के बीच संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने चांडिल डैम से विस्थापित हुए 116 गांव के लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने की समस्या को जोरों से उठाया। इसके अलावा चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हाथियों के आतंक का शिकार हो रहे हैं ग्रामीणों के बचाव, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण संबंधित कई समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष रखा। जिस पर राज्यपाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी योजनाओं को शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि किसानों के लिए वर्तमान में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना’, माताओं-बहनों के लिए ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ जैसी कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। साथ ही सबका अपना घर हो, इस हेतु आवास योजना की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वैज्ञानिक शोधों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार का मानना है कि आधी से अधिक बिमारी का कारण दूषित पेयजल है। इस परिप्रेक्ष्य में, केन्द्र सरकार द्वारा सभी को नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने हेतु सक्रियता से कार्य किया जा रहा है।


परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा सखी मंडल के सदस्यों के समूह के मध्य सीआईएफ के तहत चेक का वितरण करने के साथ-साथ लाभुकों के मध्य विभिन्न योजनान्तर्गत यथा उरद मिनी कीट(कृषि), मातृत्व प्रसूति प्रसुविधा योजना, मेधावी पुत्र/पुत्री छात्रवृत्ति योजना (श्रम), प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना, केसीसी, पीएमएफएमई, प्रधानमंत्री जनमन योजना, वनाधिकार पट्टा अधिनियम के तहत भूमि पट्टा का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ