सोहराय मनाने चांडिल प्रखंड के धातकीडीह ननिहाल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन भी हैं साथ

Saraikela :- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के साथ गुरुवार को सोहराय मनाने ननिहाल पहुंचे. उनके साथ उनकी मां रूपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन, भाई विधायक बसंत सोरेन की पत्नी मालती सोरेन समेत बच्चे भी धातकीडीह पहुंचे हैं.

 

चांडिल प्रखंड के धातकीडीह स्थित ननिहाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का समाज की परंपरा के अनुसार पैर धोकर स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री अपने पिता शिबू सोरेन के साथ दोपहर करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से धातकीडीह पहुंचे. उनकी मां, पत्नी और भाई की पत्नी बुधवार रात को ही चांडिल पहुंच चुकी थी.

ननिहाल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद ननिहाल पहुंचे. गुरचरण किस्कू, चारुचांद किस्कू समेत परिवार के अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया. अपने जीजा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, दीदी पत्नी रूपी सोरेन, भगीना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बहुओं के साथ परिवार के सदस्यों साथ बैठकर सोहराय पर्व मनाया.

मुख्यमंत्री के ननिहाल आने पर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद था. धातकीडीह में कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा, सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त आरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, एडीसी सुबोध श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम