आदित्यपुर: महापर्व छठ पूजा में छठ व्रतियों के बीच समाजसेवी अभिजीत दत्ता ने किया लौकी वितरण

Seraikela : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार से नहाए खाए के साथ हो रही है. महापर्व छठ पूजा को लेकर आदित्यपुर के माझी टोला स्थित चांदनी चौक में समाजसेवी अभिजीत दत्ता और चंदन मित्रा द्वारा संयुक्त रूप से छठ व्रतियों के बीच नि:शुल्क लौकी का वितरण किया गया.

समाजसेवी अभिजीत सत्ता के सहयोग से यहां विगत 3 वर्षों से छठ महापर्व में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है. इस वर्ष भी इनके सहयोग से छठ पूजा के मद्देनजर पूजन सामग्री वितरित किए जा रहे हैं. गुरुवार को लौकी वितरण के बाद शुक्रवार को यहां सूप, नारियल गागल निंबू, समेत पूजन सामग्री में प्रयुक्त होने वाले फलों का भी निशुल्क वितरण होगा. अभिजीत दत्ता ने बताया कि इस कार्य को संपन्न कराने में स्थानीय निवासी चंदन मित्रा, लालू सरदार, मुचीराम दास, समीर राय, प्रेम सिंह चौहान, रविदास, सोनू का विशेष योगदान है. इन्होंने बताया कि छठ पूजा के दिन भी व्रतियों के बीच दूध और चाय का भी वितरण होगा.

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु