गुवा (पश्चिमी सिंहभूम): CISF स्थापना दिवस गुवा के अवसर पर मंगलवार को Central Industrial Security Force (CISF) यूनिट GOM, गुवा में 57वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह, गर्व और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूनिट परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें यूनिट के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गुवा होली उत्सव 2026: 7 शानदार झलकियां, महिलाओं और युवाओं का ऐतिहासिक उत्साह

कार्यक्रम के दौरान CISF के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा में बल के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि CISF देश के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों, खदानों, हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण परिसरों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

समारोह में उपस्थित सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान यूनिट के उन अधिकारियों और जवानों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सराहनीय ड्यूटी का परिचय दिया। उन्हें प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रभूषण कुमार, सीजीएम, गुवा सेल रहे। उन्होंने CISF के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में CISF की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बल के अनुशासन, प्रतिबद्धता और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए सभी कार्मिकों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में देश की सुरक्षा, सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ समारोह का समापन किया गया। CISF के जवानों ने राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
http://गुवा सेल महिला समिति अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम: महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच








